हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की रायसी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को धर दबोचा कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया मुखबिर की सूचना पर हमने देर रात एक आरोपी को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप पुत्र फतेह सिंह निवासी महाराजपुर खुर्द बताया है उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, अगर क्षेत्र में कोई अवैध कच्ची शराब का कारोबार करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours