हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां मौसम के अचानक करवट बदलने से आए तूफान तथा बारिश से जनता को तपती झुलसाती गर्मी से राहत पहुंची है। तो वही भयंकर तूफान ने जनता के दिलों की धड़कने बढ़ाऐ रखी।
                        देखें वीडियो
भयंकर तूफान से बने मिट्टी के धूल, गुब्बारो तथा पेड़ों के गिरने के खतरे से मार्गों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार रुकी रही। बदले मौसम ने किसानों के चेहरों पर भी मायूसी के बादल बना दिए हैं गेहूं की तैयार फसल के साथ साथ आम, लीची आदि को भारी नुकसान होने का खतरा भी बना हुआ है। तो वही भयंकर तूफान में अपनी जान जोखिम में डालकर साधना प्लस के संवाददाता नौशाद अली, लोकप्रिय राष्ट्रीय समाचार पत्र हरिद्वार की गूंंज (HKG NEWS) पोर्टल के उत्तराखंड प्रभारी मौहम्मद आरिफ, अजय बरनाला, जसवावाला प्रधानपति राकेश सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रवेश सैनी ने सड़कों पर पढ़े पेड़ों को उठाकर रास्ता साफ किया तथा राहगीरों के लगे जाम को चालू किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours