हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी से कनखल निवासी केशव तनेजा ने अपनी पुत्री ट्विंकल तनेजा के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि जिस धर्म के कार्य से समाज लाभान्वित हो उसके लिये किसी एक दिन निर्भर न रहकर कभी भी उस पुण्य कार्य को कर लेना चाहिए। उन्होंने खुशी जाहिर की कि सोशल मीडिया के माध्यम से देश का युवा औऱ अन्य सामाजिक संघटन पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। जिसके कारण हाल ही पर्यावरण दिवस पर लोगो ने और विभिन्न संस्थाओं ने व्रक्षारोपण में रुचि दिखाई। लेकिन बेहतर हो यदि वो अपने लगाए गए पौधे के साथ अगले वर्ष फ़ोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करे। क्योकि पर्याप्त देखभाल के अभाव में 70 फीसदी लगाए गए पौधे सुरक्षा कवच, समय पर पानी न मिलने के कारण नष्ट हो जाते है। केशव तनेजा कनखल और जगजीतपुर क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी है जो समय समय पर अपनी सामर्थ्य अनुसार लॉक डाउन में भी पीड़ितों की मदद करते हुवे देखे गए है। अपनी पुत्री ट्वींकल तनेजा के जन्मदिन पर उन्होंने पौधा लगाते हुवे समाज को सन्देश दिया कि जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ जैसे उत्सव पर कम 1 पौधा अवश्य लगाएं और उस पौधे की देखरेख भी करें ताकि वह बड़ा होकर समाज के प्राणियो को ऑक्सीजन और फल प्रदान करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours