हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा एकता कपूर के खिलाफ रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कौशिक ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व बालाजी फिल्म प्रोडक्शन की मालकिन एकता कपूर पुत्री जितेंद्र मुंबई ने एक वेब सीरीज का निर्माण किया है। जिसमें हमारी आन, बान, शान भारत देश का ताज देश की आर्मी और उनकी धर्म पत्नियों के बारे में कुछ आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित की गई है। अत्यंत ही यह बहुत ही दुर्भाग्य का विषय है। वही युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ चौहान ने कहाँ कि बॉर्डर पर रहकर 30 से 40 डिग्री माइनस तापमान में खड़े रहकर देश की सरहदों की रक्षा करने वाले हमारे वीर योद्धा हमारे वीर सैनिक अधिकारी जो अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए हम सभी भारत देशवासियों की रक्षा करते हैं। और दिन रात जागकर भूखे प्यासे रहकर देश के 130 करोड लोगों को सुरक्षा मुहैया कराते हैं। उनके बारे में और उनकी धर्म पत्नियों की अश्लील वीडियो प्रसारित करना यह अनुचित है। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने अमित जांगिड़ ने कहाँ कि पुलिस प्रशासन हमारी आंतरिक सुरक्षा करता है और हमारी फौज हमारी बॉर्डर की रक्षा करती है। जिस तरह से एकता कपूर ने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के द्वारा फौजियों की वर्दी का अपमान किया है। यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस देश में महिलाओं को समान दर्जा दिया गया है। एक महिला के द्वारा इस तरह वीडियो बनाकर प्रसारित करना चंद पैसे के लिए अपने देश के फौजियों और उनकी पत्नियों की इज्जत को तार-तार करना शर्मनाक है। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि एकता कपूर पुत्री जितेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। ताकि भविष्य में भारतीय फौज और उनकी धर्म पत्नियों के बारे में कोई भी व्यक्ति या महिला इस तरह का कृत्य ना कर सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान, प्रदीप सिंघानिया, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र, मीडिया प्रभारी गौरव तोमर, पंकज, गौरव चौहान अनिल, नितिन चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours