हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की शहर के मंगलौर कस्बा चौकी में तैनात सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलौर कस्बा चौकी में तैनात एक सिपाही को बीते दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी। जिसका सिविल अस्पताल में बीती 4 जून को सैम्पल लिया गया। बताया जा रहा है कि रविवार को सिपाही की रिपोर्ट कोविड19 पॉजिटिव आई है। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। उधर, देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में आज मिले 52, कुल संख्या हुई 1355 कुल एक्टिव केस 824, आज डिस्चार्ज 75, कुल डिस्चार्ज 528, हरिद्वार में सबसे अधिक 13 पॉजिटिव मिले। देश भर के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर लगातार जारी है। उत्तराखंड में रविवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1355 हो गया है। जांच रिपोर्ट में 1118 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, अब तक 528 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि अभी भी 827 एक्टिव केस हैं। वहीं, देहरादून में शनिवार देर रात और रविवार सुबह दो कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 13 संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours