हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों   द्वारा वर्तमान समय में कोविड-19 जैसी महामारी और ई लर्निंग के प्रति आम जनमानस और विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु एक शार्ट वीडियो का निर्माण कर आज आनलाइन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओमप्रकाश सिंह नेगी द्वारा रिलीज किया गया जिसमें विशेष शिक्षा  द्वारा संचालित बीएड विशेष शिक्षा के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों शालिनी ठाकुर, रेखा मेहता, मृणालिनी, मयंक गुणवंत, देवीलाल, सौरभ गुप्ता, हितेश,तन्वी अख्तर, मोहित कुमार और विभाग के समन्वयक व ऋषिकेश निवासी डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा लोगों से आह्वान करते हुए महामारी के  प्रति मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग, साफ सफाई का विशेष ध्यान, दो गज की दूरी और  देश के और राज्य के विद्यार्थियों द्वारा ई लर्निंग और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी शिक्षा  वह लगातार जारी रखना जैसी बातों की जानकारी दी गई है। शॉर्ट वीडियो का आनलाइन उद्घाटन करते हुए माननीय कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने यह विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की  अच्छी पहल बताया है। इस वीडियो को विश्वविद्यालय की वेबसाइट में और विश्वविद्यालय के यूट्यूब पेज पर आज अपलोड भी किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours