हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर में बैंकों के बाहर लगी लोगो की भीड, सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ रही धज्जियां, आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि बैंकों के बाहर कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता नजर नहीं आ रहा है। जबकी लक्सर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से लक्सर प्रशासन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। ताकि इस महामारी के चपेट में आने से आमजन को बचाया जा सके और इससे निजात मिल सके। बावजूद इसके लक्सर प्रशासन कितना सतर्क है। आप इन बैंकों के बाहर लगी भीड़ से अंदाजा लगा सकते हैं। यहां कोई भी अधिकारी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते नजर नहीं आ रहा है। और जमकर यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours