हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट रजि० के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी, उप निरीक्षक सुनील रावत, देवेन्द्र कुमार पंत और चौक बाजार चौकी प्रभारी देवेन्द्र चौहान सभी का स्वागत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने शिष्टाचार बातें करते हुए कि संगठन की पहली प्राथमिकता पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठन ने कांवड़, कुंभ मेला और लॉकडाउन में भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की सेवा का कार्य किया। और आगे भी संगठन अपराधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। वहीं नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के बचे कुचे अपराधियों को जेल भेजने व सख्ती से कानून व्यवस्था कायम करने की रहेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर हर कीमत पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और जनहित में संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर जय हिंद जय भारत के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अंसारी, जिला प्रवक्ता अमरदीप चौहान, जिलाउप सचिव कृष्णा चौधरी, वार्ड अध्यक्ष शिव कुमार, संतोष कुमार मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours