हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। देशभर में सभी धार्मिक स्थल खोल दिए गए। ऋषिनगरी में भी भगवान के दरबार विधि विधान से खुल गए।जिसके चलते श्रद्धालुओं ने प्रभु दर्शन किये। सोमवार को अनलॉक 1 के फेज 2 में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोल दिए हैं। ऋषिकेश में मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए पूरी इंतजाम किए हैं, ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर भी सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर खुलने के बाद कई श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिये मंदिर पहुंचे। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर के बाहर एक नोटिस लगाया गया है जिसमें लिखा हुआ है कि मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालु साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लें। साथ ही एक बार में एक ही श्रद्धालु मंदिर के भीतर प्रवेश कर सकता है। तमाम निर्देशों का पालन करने के बाद ही श्रद्धालु धार्मिक स्थलों में प्रवेश कर सकता है। वीरभद्र मंदिर के प्रबंधक राजेन्द्र गिरी ने बताया कि मंदिर में कोरोना वायरस को देखते हुए सभी घंटियों पर कपड़ा बांधा गया है। ताकि कोई भी घंटी को न बजाए। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले की शिकायत तत्काल प्रशासन को दे दी जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours