हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले एक सप्ताह के दौरान हरिद्वार में टिबड़ी, ज्वालापुर के बाद अब जगजीतपुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन सभी लोगो को डरने की अपेक्षा सचेत औऱ सावधान रहने की जरूरत है जो 5 या 10 रुपये का मास्क लगाकर शक्तिमान बनकर अनावश्यक सड़को में घूमते हैं। जगजीतपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह रावत के अनुसार सोनू चौहान की माँ सरोज चौहान का कैंसर का इलाज एम्स अस्पताल ऋषिकेश में चल रहा है। 26.6.2020 को सोनू चौहान अपनी माता से मिलने के लिए एम्स अस्पताल  गया था। जहां पर उसका कोविड-19 सैंपल लिया गया था। जिसकी आज रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। ततपश्चात स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा उक्त सोनू चौहान को आईसोलेशन हेतु होटल जाहान्वीडेल ले जाया गया है। साथ ही सावधानी के लिये उक्त गली को बैरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि यदि किन्ही कारणों से उसे अस्पताल जाना पड़ रहा है तो वहाँ के दरवाजे, खिड़की, काउंटर आदि को हाथ से छूने से बचे। अस्पताल से आने के बाद अपने जूते घर से बाहर सुरक्षित जगह निकाले अपने पहने हुवे कपड़ो को जब तक वो न धुले उन्हें बच्चों की पहुँच से दूर सुरक्षित रखे। स्वयं को भली भांति सेनेटाइज्ड करने के बाद ही घर मे अंदर प्रवेश करें या बच्चों के सम्पर्क में आये। अस्पताल हो या अन्य जगह यदि कोई 2 गज को दूरी का पालन नही कर रहा है तो उसे टोकना भी जरूरी है। जगजीतपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत के अनुसार कोरोना से डरने की नही बस सचेत रहने की आवश्यकता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours