हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जीवन मे सफलता की एक ही कसौटी है और यह उसे ही मिलती  है जिसमे सफलता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावार करने का जज्बा हो। जो व्यक्ति अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा एवं लगन से पालन करते हुए अन्जाम की फिक्र किए बिना मोर्च पर डटे रहे। वही सच्चे सैनानी एवं योद्वा कहलाते है। इन दिनों देश मे कोरोना महामारी से आम जनमानस की सुरक्षा के लिए सरकार की और से अनेक प्रयास किये जा रहे है। 
परन्तु मुख्य मोर्चे पर डाक्टर्स एवं सिपाही लोगों को सुरक्षित रखने तथा संक्रमित लोगों की देखभाल करने मे रात दिन जीजान से मेहनत कर रहे है। ऐसा ही जज्बा देखने को मिल रहा है, आईआरबी के जवानों के सेवाभाव और त्याग से। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के अन्तर्गत टिबडी मौहल्ला मे संक्रमित सरल सैनी पुत्र राज सैनी जिनकी कुछ दिनों पहले देवप्रयाग से लौटते हुए सडक दुर्घटना मे मौत हो गई थी। 
उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के कारण उनके अंतिम संस्कार मे शामिल लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारंटीन किया गया है। जिसमे रानीपुर कोतवाली के जावनो के साथ आईआरबी प्रथम बी दल के जवान बिना थके-रूके लगातार 12-12 घंटें की डयूटी करके लगन और मेहनत से अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। वास्तव मे ऐसे वीर जवान की सच्चे कोरोना योद्वा है जिनका सम्मान देश के प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। ऐसे योद्वाओं की बदौलत ही आम जन अपने आप को सुरक्षित अनुभव करता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours