(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अभियांत्रिकी एंड प्रोद्योगिकी संकाय गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर वेबिनार का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति रूप किशोर शास्त्री ने किया, उन्होंने अपने भाषण में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन के महत्व पर चर्चा की। टेक्निकल वेबिनारस क़ी सीरीज कंडक्ट करने के लिए प्रोफेसर पंकज मदान डीन अभियांत्रिकी एंड प्रोद्योगिकी संकाय को शुभकामनाये दी तथा पुरे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को इस तरह के वेबिनार करते रहने के लिए प्रेरित किया। कोरोना महामारी के समय वेबिनार ही ज्ञान के प्रचार का एक मात्र तरीका है इसलिए ऐसे वेबिनारो का आयोजन होते रहना जरुरी है। अभियांत्रिकी एंड प्रोद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज मदान ने सभी पार्टिसिपेंट्स और मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते हुये कहा कि इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन आज की जरुरत है। इंडस्ट्रीज की अधिकतम प्रोसेसेज ऑटोमेटेड हो चुकी है इंडिया जैसे देशो को मैनपावर की अधिकता होने के कारण ऑटोमेशन के लिमिटेड उपयोग के बारे में सोचना चाहिये लेकिन इनटरनेशनल मार्किट की बराबरी करने के लिए इंडस्ट्रीज में ह्यूमन रिस्क को कम करने के लिए तथा इंडस्ट्रीइस में प्रोडक्ट एक्यूरेसी बढ़ने के लिए ऑटोमेशन की आवश्यकता को भी नाकारा नहीं जा सकता। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन अभियांत्रिकी, गौरव कुमार मालिक को शुभकामनाये दी तथा इस वेबिनार को सुचारु रूप से चलने में मदद करने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ० तनुज गर्ग, अनुज कुमार शर्मा, विवेक कुमार, आशीष नैनवाल ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन अनिल राजराणा (इंजीनियर) प्रोलीफिक सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नॉएडा ने इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन पर व्याख्यान दिया उन्होंने अपने व्याख्यान में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन की परिभाषा से प्रारम्भ करके ऑटोमेशन के क्रमिक विकास, ऑटोमेशन में उपयोग होने वाली करंट हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी जैसे के पीएलसी, स्काडा, ह्यूमन मशीन इंटरफ़ेस टेक्नॉलजी, वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव, डिस्ट्रिब्यूटेड कण्ट्रोल सिस्टम पर भी चर्चा, वेबिनार में मिलाकर 120 प्रतिभागी शामिल हुए।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: इंडस्टीयल आटोमेशन में मानवीय खतरो को कम करने पर मंथन पर गुरूकुल मे वेबीनार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours