हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हरिद्वार द्वारा कोविड-19 प्रभाव में शहीदों के सपनो का भारत-तब और आज विषय पर एक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। यह बात महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने कही, उन्होने कहाॅ कि यह देश शहीदों के बलिदान के प्रति सदा नत मस्तक रहेगा। क्षत्रिय महासभा के महासचिव डाॅ० शिव कुमार चौहान ने कहा कि बौद्विक सम्पदा किसी भी देश की अमूल्य निधि होती है जिसका सभी को सरंक्षण करना चाहिए। इस निधि के माध्यम से देश की भावी पीढी अपनी विकास यात्रा आरम्भ करती है। कोरोना के समय में इस प्रकार की क्वीज के माध्यम से देश के अमर शहीदों को याद किया जाना जरूरी है। महासभा के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह राठौर ने शहीदों के बलिदान पर काव्य पाठ करते हुए शहीदों के प्रति अपने भाव प्रकट किये। कबीर घाट पर अति लधु मंथन बैठक में लोकेन्द्रपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, मनवीर सिंह, डाॅ0 बिजेन्द्र सिंह, अजय चौहान, राजीव चौहान, तनुज शेखावत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours