हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां इस समय कोविड-19 के चलते लोगों को मार झेलनी पड़ रही है वही कुछ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का शोषण करने में बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे ही मामला हरिद्वार धर्मनगरी का सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने धरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर धरना दिया है। रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों से अवगत कराते हुए रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया, कि हमें हर महीने सैलरी लेट मिल रही है, उन्होंने बताया कि हमारी सैलरी 12 हजार 500 रुपये के करीब आ रही है।
जो हमें कट कर 8500 रुपये के करीब मिल रही है, सफाई कर्मचारियों ने बताया कि विभाग के कुछ अधिकारी हरिद्वार रेलवे सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं, ओर उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में कुछ महीने पहले सफाई कर्मचारियों के खाते में 15-15 हजार रुपये मैनेजर द्वारा डलवाए गए थे, और उनसे वह पैसे वापस ले लिए गए, जिसके चलते एक सफाई कर्मचारी ने पैसे वापस नही लौटाए तो उसे सफाई कंपनी मैनेजर द्वारा बाहर निकाल दिया गया। 
जब इस बाबत पर ठेकेदार से इस संबंध में बात करनी चाही, तो वह अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए। अब यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है, आखिरकार सफाई कर्मचारियों के अकाउंट में 15-15 रुपये मैनेजर ने क्यों डाले, और फिर वापस क्यों लिए। क्या इन सफाई कर्मचारियों को इंसाफ मिल पाएगा, या लगातार सफाई कर्मचारियों का शोषण होता रहेगा, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours