हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आननेकी निवासी योगाचार्य मनोज चौहान को हरीश रावत बिर्गेड प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसके लिये मनोज चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष और हरीश रावत का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर योगाचार्य मनोज चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में राज्य सरकार की गैर जिम्मेदार वाली बातों को देखते हुवे आननेकी निवासी योगाचार्य मनोज चौहान ने कांग्रेस का दामन थामा था। उनके अनुसार उत्तराखंड सरकार स्वार्थपूर्ति हेतु जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार सहित विभिन्न जनपदों में उनके मंत्रियों और अधिकारियों के गैर जिम्मेदार व्यवहार के कारण प्रदेश का युवा बेरोजगार है। हाल ही में कोरोना महामारी के चलते प्रदेश का व्यापारी, नोकरी करने वाले और किसानो की समस्याओ की सुनवाई की कोई उचित व्यवस्था नही है। बहादराबाद अंतर्गत कटारपुर के ग्राम प्रधान नूतन कुमार जैसे अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों की कोई कद्र नही है। मनोज चौहान ने कहा कि आने वाले समय मे उत्तराखंड की जनता भाजपा को नकारकर फिर से पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उसके बाद जनता, व्यापारियों, किसानों, युवा की समस्याओ के निदान के लिये मनोज चौहान ने कार्य करने की बात कही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours