हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक स्पर्श गंगा प्रभारी प्रखर कश्यप और सुनैना शर्मा ने ज्वालापुर में स्थित प्राचीन मनोकामना शिव सिद्ध मंदिर में औषधीय वाटिका का निर्माण किया। जिसमें कल्प वृक्ष लगाए गए और साथ ही देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को याद करते हुए चाइनीज सामान बहिष्कार करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित शिवसेना के उप जिला प्रमुख विशाल शर्मा द्वारा लाल मंदिर कॉलोनी के सभी युवक व युवतियों से चाइनीज सामान न खरीदने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित युवाओं को कहा गया कि वो अपने मित्र व परिवार को भी चाइनीज सामान के बहिष्कार करने के लिये कहे। प्रखर कश्यप ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिये अपने जीवन में समय समय पर व्रक्षारोपण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र अंतर्गत प्रोजेक्ट नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु परगंई ने कहा कि स्पर्श गंगा हरिद्वार में निरंतर सेवा के कार्य कर रही है, उसकी सराहना शब्दों में नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में गंगा दूत शुभम यादव, कार्तिक कुमार, धीरज सिंह, कल्लू सिंह, आकाश शर्मा, अंजली शर्मा, निकिता, मंजिली शर्मा, अनामिका, अंजली कुमारी आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours