हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भेल क्षेत्रीय समाज रानीपुर हरिद्वार के तत्वाधान में कोरोनावायरस कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य मनोज चौहान ने योग के द्वारा इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योग क्रियाएं जैसे सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणाया, मंडूकासन, उत्तानपादासन, वज्रासन, ताड़ासन, कटिचक्रासन, कोणासन, वृक्षासन, अर्ध हलासन, भुजंगासन आदि योगक्रियाये के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मनोज चौहान ने वहाँ सभी योग प्रेमियों को कोरोनावायरस से लड़ने में और उसको हराने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित योगप्रेमियो से आह्वान किया कि सभी लोग सिर्फ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही नहीं बल्कि कम से कम आधा घंटा प्रतिदिन योग को रोजमर्रा की जिंदगी में जोड़ें। योग को जीवन का हिस्सा बनाएं तब हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं और विश्व में फैले इस महामारी से लड़ पायेंगे। राजवीर चौहान और सचिन चौहान जी ने बीएचईएल में प्रतिदिन बीएचएल के लोगों को योगाभ्यास करने के लिए एक योग केंद्र खोलने की योजना बनाई है जिसमें लोग प्रतिदिन योगाचार्य मनोज चौहान के नेतृत्व में योगाभ्यास किया करेंगे। इससे पूर्व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (बहादराबाद) जनपद हरिद्वार के मुख्य योग शिक्षक योगाचार्य मनोज चौहान के द्वारा खाला टीरा में भी वहाँ के ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया गया था। हाल ही में योगाचार्य मनोज चौहान को भारतीय शिक्षा परिषद नई दिल्ली से बेस्ट योगा टीचर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित एडवोकेट राकेश चौहान, भेल क्षेत्रीय समाज सचिव सचिन चौहान, राजवीर चौहान, राष्ट्रीय सचिव इंटक, संदीप जी, शानू चौहान, मुस्कान त्रिपाठी, रेशमा चौहान, अनमोल, राहुल, रोहित चौहान, शुभम चौहान, नेहा राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours