हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन आफ इण्डिया के लाइव सेंशन के दूसरे विषेशांक के शुभारम्भ अवसर पर भारत सरकार के केन्द्रिय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से शारीरिक शिक्षा के विकास से जुडी योजनाओं पर जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने फेसबुक लाइव सेशन के माध्यम से कहाॅ कि फिजिकल एजूकेशन की बेहतरी के लिए सभी को मंथन करना पडेगा। उन्होने कहाॅ कि नई शिक्षा नीति मे शारीरिक शिक्षा का विशेष स्थान होगा। फिट इण्डिया मोमेंट ने देश मे फिटनेस के प्रति जागरूता के लिए तेजी पकडी थी परन्तु कोविड के कारण यह थोडी कम हुई है। आज देश में 70 फीसदी लोग बिना किसी एक्सरसाईज के रहते है। इसलिए फिट इण्डिया मोमेंट को अधिक प्रचारित-प्रसारित करना होगा। खेलो के विकास के संदर्भ में किरण रिजिजू ने कहाॅ कि देश मे स्पोटर्स कल्चर नही है। समाज मे खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब की मानसिकता मे बदलाव करते हुए फिट इण्डिया मोेमेन्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब इस  नारे के साथ समाज की इस मानसिकता में बदलाव की पहल की है। शारीरिक शिक्षा के आॅनलाईन पाठयक्रमों को बढावा देने के लिए केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकारों को भी आगे आना पडेगा। 
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अध्यक्ष प्रो0 आर0के0एस0 डागर ने फेसबुक संवाद कार्यक्रम मे भाग लेते हुए केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा शारीरिक शिक्षा को नई शिक्षा नीति मे विशेष स्थान देने पर आभार ज्ञापित किया। पेफी के सचिव डाॅ0 पीयूष जैन के कहाॅ कि देश में शारीरिक शिक्षा की कोई काउन्सिल नही है। जिसके माध्यम से सरकार से शारीरिक शिक्षा के बढावे के लिए योजनाए बनाई जा सके। इस पर किरण रिजिजू आश्वस्त किया की इस दिशा मे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर शीघ्र कार्य योजना के प्रयास तेज किये जायेगे। फेसबुक लाइव कार्यक्रम मे भाग लेते हुए शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ डाॅ0 शिव कुमार ने भी चेट के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से संवाद किया। इस अवसर पर स्वर्णिम गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति एवं द्रोणाचार्य अवार्डी प्रो0 अर्जुन सिंह राणा, पेफी के अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल कोठारी कार्यकारी अध्यक्ष प्रो0 ए0के0 उप्पल, द्रोणाचार्य अवार्डी डाॅ0 ए0के0 बंसल, अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी, डाॅ0 गुरदीप सिंह, डाॅ0 शरद कुमार शर्मा, तरूण शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 डाॅ0 अमृता पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ0 शिव कुमार चैहान, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार आदि भी संवाद कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours