हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में निर्मित शिव तांडव स्तोत्र का वीडियो आज पंचायती अखाड़ा  निरंजनी के सचिव महंत रविंद्र पुरी द्वारा आज जारी किया गया, सत्या आन लाइन प्रोडक्शन बैनर तले बने इस शिव तांडव स्तोत्र को स्वर प्रदान किया है, डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा प्राचार्य एस०एम०जे०एन०(पी०जी०) कॉलेज ने इस अवसर पर मंहत रविंद्र पुरी ने कहा कि शिव तांडव स्तोत्र शरीर में एक नवीन ऊर्जा एवं स्फूर्ति को प्रस्फुटित करता है, जिससे रोगो एवं व्याधियों से लड़ने में नई संजीवनी का संचार होता है, इस अवसर महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि कोरोना काल में देवाधिदेव महादेव सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखे, जिस प्रकार नीलकंठ महादेव पहले भी पृथ्वी पर जब समुद्र मंथन के समय काल कूट विष की उत्पत्ति हुई थी, तब उन्होंने इस विष को अपने कंठ में धारण कर मानवता एवं पृथ्वी की रक्षा करी थी, अब उसी प्रकार इस वैश्विक महामारी से भी समस्त मानव जाति को छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की, शिव तांडव स्तोत्र को स्वर प्रदान करने वाले डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने महंत रविंद्र पुरी एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट का भूरि भूरि आभार व्यक्त किया एवं कहा कि अब फिर एक बार चीन ने अनुसंधान मंथन के द्वारा नोवल कोरोनावायरस COVID-19 नामक वैश्विक महामारी को जन्म दें कर सम्पूर्ण मानव जाति के अस्तित्व को ही ख़तरे में डाल दिया है, तथा इस नोवल कोरोनावायरस COVID-19 की आकृति भी महादेव के प्रिय फल धतूरे के फल से मिलती हैं, अतः दयालु महादेव अब पुनः अपने प्रिय फल धतूरे के माध्यम से इसकी औषधि का प्राकट्य करें एवं विश्व को नोवल कोरोनावायरस COVID-19 नामक वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाये, इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप शर्मा मुख्य ट्रस्टी मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, अनिल शर्मा, दिगम्बर राज पुरी, दिगंबर राजगिरी, धनंजय गिरी, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सुरी, पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours