हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार सी० रविशंकर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में पौधारोपण करते हुए कहाॅ कि पर्यावरण मनुष्य के जीवन का आधार है। व्यक्ति को अपने जीवन से जुडी सभी आवश्यकताएं पर्यावरण के माध्यम से ही प्राप्त होती है। पर्यावरण को हरा-भरा रखना एवं उसके संरक्षण के लिए सदैव सजग रहना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। 
इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, वातावरण की शुद्वता बनाये रखने एवं पर्यावरण को हानि पहुॅचाने वाली वस्तुओं का प्रयोग निषेध करने का प्रण लेने की आवश्यकता है। उन्होने जनपद में पर्यावरण जागरूकता के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं को ओर अधिक सक्रियता से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours