हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवि बाबू शर्मा ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय के मुख़्य द्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की फ़ोटो को हटाने की घटना की कड़ी निंदा की, रवि बाबू शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से तंग आकर पुनः उत्तराखंड में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार को लाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर कुछ घटिया मानसिकता के लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनता में बढ़ती लोकप्रियता रास नहीं आ रही है, इसलिए वह ऐसी छोटी छोटी हरकतों से कांग्रेस को कमजोर करना चाहते है, रवि बाबू शर्मा ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटिया हरकतों से कुछ होने वाला नहीं है, क्योंकि हरीश रावत आज के समय में एक व्यक्ति ना होकर, उत्तराखंड के भविष्य की विकासवादी सोच बन चुके है, जिस सोच को किसी कुछ तुच्छ मानसिकता वाले लोग बैनर को माध्यम से भले ही हटा देना चाहते हो, परंतु उत्तराखंड की जनता के दिलों से नही हटा सकते है, अंत में रवि बाबू शर्मा ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस को कजोर करने वालों के विरुद्ध एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही हाईकमान से मिलेगा और ऐसे लोगों को बेनकाब करेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours