हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। शुक्रवार को तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। यह तीनों लोग बीते 4 जून को एम्स की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में परीक्षण के लिए आए थे। शुक्रवार को एम्स में पॉजिटिव आए तीन में से दो मरीज एसिम्टमैटिक (जिनमें रोग के कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) हैं। पहला केस नजीबाबाद, बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 40 वर्षीया महिला का है, यह एसिम्टमैटिक पेशेंट हैं, जिनका सैंपल शुक्रवार को पॉजिटिव आया है। यह महिला एम्स में भर्ती अपने एक रिश्तेदार की अटेंडेंट है। दूसरा पेशेंट तपोवन, मुनिकीरेती निवासी 24 वर्षीया युवती है, जो एम्स अस्पताल में भर्ती अपने पेशेंट की अटेंडेंट है। जबकि तीसरा पेशेंट श्यामपुर बाईपास, ऋषिकेश निवासी 48 वर्षीय पुरुष है, 3 जून को गुजरात से ऋ​षिकेश लौटा था व होम कोरंटाइन पर था। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर यह व्यक्ति 4 जून को एम्स स्क्रीनिंग ओपीडी में जांच के लिए आया था, जहां उसका सैंपल कोविड पॉजिटिव आया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours