हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा की एक बैठक बहादराबाद में आयोजित की गयी। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र मिश्रा एवं  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कौशिक का जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच कौशिक ने संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। वही राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कौशिक द्वारा अमित जांगिड़ को अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया। जिनका सभी ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और कहा संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर तक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा का कार्यकर्ता घर घर जाएगा। कौशिक ने कहाँ कि एकता कपूर द्वारा वेब सीरीज बनाने पर भारतीय सेना का अपमान किया गया है। उन्होंने एकता कपूर को चेतावनी देतेेे हुए कहा अगर वह 24 घंटे के अंदर भारतीय सेना और देश की जनता से माफी नहीं मांगती, तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगा और एकता कपूर के खिलाफ जल्दी मामला पंजीकृत करेगा। इस कार्यक्रम में सौरभ चौहान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, अनुज अग्रवाल जी जिलाध्यक्ष, प्रदीप सिंघानिया, आशुतोष चौहान, रवि सिंह, पंकज,गौरव तोमर, गौरव चौहान मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours