(इमरान देशभक्त) रूडकी। मेयर गौरव गोयल ने उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक से मिलकर रूडकी नगर के अंतर्गत एडीबी द्वारा जल संयोजन कर जो नई लाइन से नहीं जोड़ी गयी है, उनको पुरानी लाइन से नई लाइन में जोड़े जाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेयर गौरव गोयल ने मांग की है, कि एडीबी द्वारा नगर में बिछाई गई नई लाइन से कुछ कनेक्शन नहीं जोड़े गए, जिससे पुरानी लाइन के साथ जुड़े हुए कनेक्शन के चलते लोगों के घरों तक नियमित पानी नहीं पहुँच रहा है तथा लो प्रेशर की शिकायत भी लगातार मिल रही है। इस संबंध में दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours