हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान और ग्राम प्रधान सराय शकील अहमद ने जल संस्थान हरिद्वार के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सराय गांव में पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया। धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गांव सराय में हाफिज शराफत के घर से शब्बीर के घर तक पानी की पाइप लाइन नहीं लगी हुई है। जिसके कारण लगभग 50 परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ये परिवार बहुत दूर जाकर सरकारी हैंड पंप और पानी की टंकी से पानी लाने को विवश हैं। गर्मी धीरे धीरे चरम पर है ऐसे में प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि वो इन पीड़ितों की सुनवाई के लिये अविलम्ब ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि गांव की जनता को पानी की समस्या से मुक्ति मिल सके। ग्राम प्रधान ने कहा कि इन पीड़ित परिवारों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में शीघ्र अति शीघ्र पाइप लाइन बिछाने की मांग की। शहनाज, शब्बीर, नसीम, मासूम, कुर्बान, शौकीन, इमरान, नदीम, रहीम, खुशनसीब, इरफान आदि ने सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान और प्रधान शकील अहमद से पाइप लाइन बिछाने की गुहार लगाई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours