हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां देश व प्रदेश में कोविड-19 का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, उसी को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन सतर्क हो गया है आए दिन हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार संख्या बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है आए दिन हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण को बढ़ता देख हरिद्वार पुलिस लोगों को सख्ती से पालन करवा रही है, शाम 7:00 बजते ही पुलिस प्रशासन आ जाता है एक्शन मोड में, एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय व सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह खुद मैदान में उतर कर लोगों को सख्ती से पालन करा रहे हैं और शाम 7:00 बजने के बाद जो दुकान किसी भी परिसिथतियों में खुली मिली या कोई सड़कों पर घूमता हुआ दिखाई दिया उसके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही हैं। वहीं एसपी सिटी व सीओ सिटी द्वारा एलाउंसमेंट के माध्यम से लोगो को जानकारी देते हुए कहा गया कि जो भी परिस्थितियों में शाम 7 बजे का बाद खुली पायी जायेगी तो उसके स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। ओर शाम सात बजे के बाद किसी भी प्रकार की वॉक, जॉगिंग, घूमना खेलकूद भी प्रतिबंधित है ऐसा पाये जाने पर भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। आपको बताते चलें कि जो भी शाम 7 बजे के बाद सड़को पर घूमता हुआ दिखाई दिया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है, अगर आपको बहुत ज्यादे जरूरत है तो तभी आप अपने घर से बाहर निकलें ओर अपना काम 7 बजे से पहले निपटालें आस्था 7 बजे के बाद अगर पकड़े गए तो पुलिस प्रशासन आप ओर सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा, घर मे रहें सुरक्षित रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours