हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी संस्था  कार्यालय का उद्घाटन खन्ना नगर में पूर्ण विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ किया गया। साथ ही पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था ने पौधे भी वितरित किए। वहीं उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के संस्थापक गौरव कौशिश ने बताया कि आज संस्था कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य और आगे की योजनाएं कार्य से ही संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी बड़े स्तर से सदस्यता अभियान चलाएगी। 
जिसमें पदाधिकारियों को पदभार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। और संस्था द्वारा सर्व समाज हित में योजनाएं बनाकर  कार्यो के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पर्यावरण दिवस पर संस्था द्वारा पौधे भी वितरित किए गए है। और पर्यावरण जल, वायु, स्वच्छता व वृक्ष को मिलाकर बनता है। ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध भी रखता है। 
उन्होंने बताया कि पर्यावरण की शुद्धता से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि प्रकृति के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ ना करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण को बचाए रखना है। तो हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसकी सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए। और संकल्प ले कि अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधा रोपण करें। जिससे भविष्य में हमारे बच्चों को शुद्ध वातावरण मिल सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours