हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय देश व प्रदेश में कोरोना महामारी से लोगो मे दहशत बनी हुई है, वहीं दिन पर दिन कोविड- 19 का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण में दिन प्रतिदिन बडौती होती जा रही है, उसी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने जिले के सभी पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए हुए है, हरिद्वार जिले में लॉक डाउन समय के अनुसार लोगो को पालन करवाया जाए। वहीं आज सीपीयू इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल, उपनिरीक्षक हेमलता व कांस्टेबल जगदीप नेगी द्वारा हरिद्वार क्षेत्र के अन्तर्गत जगजीतपुर चौकी के आस-आप चैकिंग अभियान चला रखा था। जिस दौरान बिना हेलमेट से एक स्कूटी सवार युवक सीपीयू के हत्थे चढ़ गया, जब उससे कागज मांगे गए तो वह घबरागया ओर सीपीयू को उस पर शक हुआ जिससे उसके पास एक कट्टा था जब सीपीयू कर्मी द्वारा उस कट्टे को खोला गया तो उसमें देशी शराब के 80 पव्वे बरामद हुए। जब इस बारे में सीपीयू इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आज सीपीयू द्वारा हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत जगजीतपुर, देशरक्ष चोक के पास चैकिंग अभियान चला रखा था, जिसके दौरान बिना हेलमेट पहने एक युवक स्कूटी पर आ रहा था, सीपीयू कर्मी द्वारा उसे रोका गया, उन्होंने बताया कि युवक से पेपर कागज व उसके पास एक कट्टा था जब उससे कट्टे के बारे में पूछा गया तो वह घबरा गया, सीपीयू प्रभारी ने बताया कि सीपीयू कर्मी द्वारा उस कट्टे को खोला गया तो उसमें देशी शराब के 80 पव्वे बरामद हुए। तत्काल उसे कनखल थाने ले जाकर मामला दर्ज करवाकर आगे की जांच की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours