हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। ऋषिनगरी सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से आ रहे काश्तकारों की रैंडम सैम्पलिंग शुरू कर दी गई है। दरअसल यह करवाई मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती के आग्रह पर सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने की है। देशभर में कोरोना का कहर जारी है। सुरक्षा के दृष्टिगत राज्यों में सैम्पलिंग के अलावा कई पुख्ता इंजाम सरकारों के माध्यम से किये जा रहे हैं। ऐसे में ऋषिकेश की बड़ी सब्जी मंडी में भी सुरक्षा के दृष्टिगत सैम्पलिंग शुरू कर दी गई है। मंडी में शनिवार को देहरादून से आई मेडिकल टीम ने मंडी कर्मचारी और बाहरी राज्यों से आने वाले काश्तकारों की रैंडम सैंपलिंग की। मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने बताया कि मंडी में रोज बाहरी राज्यों से काश्तकार अपनी फसल विक्रय करने आते हैं। जिसको लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक व्यक्ति का रैंडम सैंपलिंग होना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा मंडी कर्मचारियों का भी सैंपलिंग किया जाना आवश्यक है। इसकी का आग्रह कर सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून से मेडिकल टीम को भिजवाया है। जिसके तहत सभी की सैंपलिंग की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours