हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। चीन के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदोलन एवं जनआक्रोश के बीच केन्द्र सरकार ने बढा फैसला लेते हुए मोबाईल फोन जैसे अन्य गैजेट से चीनी एप को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार ने आम जनमानस के मन मे उठ रहे विरोधी स्वरों के देखते हुए तथा जनमानस की भावनाओं का आदर करते हुए यह निर्णय लिया है। 
केन्द्र सरकार की ओर से कहा गया है कि मोबाईल फोन मे प्रयोग हो रहे, चीनी एप टिक टाॅक, पफजी, शेयर इट समेत लगभग 59 एप के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने ऐसा सूचना डाटा तथा साईबर सुरक्षा की दृष्टि से किया है, ताकि किसी भी तरह की सूचना लिंक न हो सके। आम जनता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, और चीन के खिलाफ इसे कडी कारवाई बताया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours