हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित नेगी) श्रीनगर गढ़वाल। देशभर में लगातार बढ़ रही डीजल पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। डीजल के दाम बढ़ने से किराये-भाड़े पर असर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के कान में जूँ नहीं रेंग रही है। इस बात पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर बनी हुई है, इससे पहले भी कई राज्यों में सरकारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किये गए, लेकिन आज कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन था। इसी को दखते हुए जिलामुख्याली पौड़ी में पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव-बद्री केदार मन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में शहर में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की युवा इकाई के सदस्य और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस रैली में शरीक हुए। यह रैली लक्ष्मी नारायण मंदिर पौड़ी से डीएम कार्यालय तक नारेबाजी करती हुई पहुची। इस पर कांग्रेस नेता गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से कोरोना माहमारी आई है ठीक वैसे ही बीजेपी आम जनता पर महंगाई, आपदा थोपने का काम कर रही है, जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। और केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी में आखिरकार महंगाई क्यों। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामेश्वर राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला रावत, श्रीनगर शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, श्रीनगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, सरिता नेगी, गौरव सागर, एनएसयूआई के कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours