हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सिडकुल स्थित टीसीआई कम्पनी के चालक रामशरण लाॅकडाउन से पहले कम्पनी का सामान लोडर मे लेकर आगरा गये थे परन्तु इसी दौरान लाॅक डाउन हो जाने के कारण वह आगरा से वापस नही आ सके। 26 जून को उसके वापस आने पर वह कम्पनी आफिस डैन्सो चौक सिडकुल अपना वेतन लेने पहुॅचे तब फेक्ट्री मैनेजर देवांश खंडेलवाल, सुपरवाइजर सुनील तथा लाखीराम, प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष, कन्ट्रोलिंग इन्चार्ज हितेश सेन तथा कैशियर धर्मेन्द्र ने चालक रामशरण को वेतन देने से मना करते हुए उसके साथ गाली गलौच की और बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर चालक रामशरण ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध मे चालक के पुत्र राजकुमार निवासी सुसायत कला थाना सासनी, हाथरस ने आरोपियों के खिलाफ सिडकुल थाने मे लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 504, 506, 342, 306 में अपराध पंजीकृत करते हुए कारवाई आरम्भ की। एसएसपी कार्यालय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सीओ सदर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी और 29 जून को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आरोपी सुभाष शर्मा पुत्र नंदलाल शर्मा (38) निवासी मेहरमपुर जिला झुनझुनू, लखीराम शर्मा पुत्र जगपाल शर्मा (32) निवासी कुलताजपुर, जिला महेन्द्रगढ, सुनील शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा (35) पातूवास, जिला भिवानी तथा धर्मेन्द्र यादव पुत्र मंगला प्रसाद यादव (26) निवासर गिरधरपुर, जिला वाराणसी को दक्ष कालोनी के गेट से गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। सिडकुल थानाध्यक्ष एल०एस बुटोला ने बताया कि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों देवांश तथा हितेश सेन की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही, ओर दोनों आरोपियों को शीघ्र पकडकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours