(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है बता दे लगातार लक्सर खानपुर पुलिस अवैध कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर शिकंजा कस रही है बावजूद इसके इनके हौसले इतने बुलंद है की यह अवैध कच्ची शराब के माफिया पुलिस को चुनौती देते हुए क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कच्ची शराब का कारोबार कर रहे हैं ऐसा लगता है कि पुलिस प्रशासन का इन शराब माफियाओं में कोई खोफ ही नहीं रह गया हो सवाल बहुत बड़ा है कि सिविल पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करती नजर आ रही है उसी के चलते खानपुर पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान सोमपाल पुत्र धर्म सिंह निवासी शेरपुर बेला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया कल भी लक्सर पुलिस ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वही अगर बात की जाए लक्सर में आबकारी विभाग की तो वह धरातल पर कहीं कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours