हरिद्वार की गूंज (24*7)
(सवांददाता) थराली। विकासखंड थराली के गुमड़ ग्राम पंचायत में 28 वर्षीय एक महिला ने घर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर  प्रशासन की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग भेज दिया गया हैं। घटना रविवार देर रात की हैं, रणकोट गांव की संतोषी देवी पत्नी महिपाल सिंह ने कमरे में खुद को फांसी लगा दी। बताया गया कि घर वालों से कोई अनबन भी नहीं हुई। मृतक के ससुर खिलाफ सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस में निरीक्षक हिम्मत सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका की 6 साल की लड़की और 5 साल का अबोध लड़का है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours