हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को एक जिंदा कारतूस और एक देसी 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के भीक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा गश्त के दौरान एक आरोपी को एक जिंदा कारतूस और एक 12 बोर की देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
देखें वीडियो: कोतवाली प्रभारी लक्सर
उन्होंने बताया आरोपी सतपाल पुत्र रतन सिंह जसपुर रंजीतपुर लक्सर का निवासी हैं उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में कोई अवैध कार्य करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours