हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ पूरे देश मे कोरोना के कारण लॉक डाउन लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा होने को जा रहा है हालांकि कई राज्यो में पहले की तुलना में खासी राहत भी दे दी गई है तो वही उत्तराखंड के हरिद्वार को ही अभी रेड जॉन में रखा गया है जिससे अभी हरिद्वार के लोगो को राहत पूरी तरह से मिल नही पा रही है ज्यादातर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर अभी भी रोक लगी हुई है और कुछ कंपनियों को ही नियम शर्तो के चलाने की अनुमति है जिसके कारण कुछ ही कर्मचारियो द्वारा कार्य करवाया जा रहा है और इसके अलावा ऐसे मे सबसे बड़ी समस्या रोज रोजी रोटी कमाने वाले गरीब व जरुरतमंदो के सामने भी भोजन की दिक्कत खड़ी हो गयी है ऐसे में हरिद्वार इंडस्ट्री एसोसीएशन के द्वारा यहाँ प्रतिदिन भोजन वितरण का आयोजन किया जा रहा है इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रभात कुमार का कहना है हमारे देश के प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से लोगो की मदद के लिये 30 मार्च से लगातार गरीबो को भोजन वितरित करवाया जा रहा है जो कि 17 मई तक लगातार जारी रहेगा, तो वही एसोसिएशन के महामंत्री विनीत धीमान का कहना है वो आस पास के 1 हजार गरीब व जरूरतमंद लोगो को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था करवा रहे है इस भोजन वितरण के दौरान उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह,कोषाध्यक्ष सुरेश फुलवानी,सदस्य, जोगेंद्र अरोड़ा, अंकुर मित्तल व मनोरंजन सुब्रधि आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours