हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रनसूरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां मकान की छत का प्लास्टर और ईटों के टुकड़े बड़ी मात्रा में एक छोटी बच्ची के ऊपर गिर गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों आनन-फानन में बच्ची को डॉक्टर के यहां ले गये। जहां उसके सर में 22 टांके आए हैं। आपको बता दें कि ग्राम रनसूरा निवासी मनव्वर की पुत्री महविश उम्र 18 महा अपने माता पिता के साथ घर के कमरे में मौजूद थी। अचानक छत से प्लास्टर और ईटों के टुकड़े बड़ी मात्रा में बच्ची के ऊपर गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को परिजन द्वारा डॉक्टर के यहां ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची के सर में 22 टांके लगाए हैं। यह हादसा सुबह लगभग 9:00 बजे घटा है। बच्ची की माता और पिता को भी इस हादसे में चोटे आई है। वही बच्ची के पिता मनव्वर का कहना है कि कमरे की छत का प्लास्टर बच्ची के ऊपर अचानक गिर गया। जिससे उसके सर में ज्यादा चोट लगी है। और डॉक्टर ने बच्ची के सर में 22 टांके लगाए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जिस कारण कमरे की छत की मरम्मत भी नहीं की जा सकी। जिससे यह हादसा सामने आया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। जिससे लॉक डाउन में उनके परिवार की गुजर बसर हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours