हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। देश में कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी ने अपना कहर बरपा रखा है। जिससे निजात पाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन घोषित किया गया है। जिसका पालन कराने में पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क नजर आ रही है। वही अगर हम बात करें तो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर बाजार चौकी मे तैनात चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल की तो वह इस कोरोना जैसी भयंकर बीमारी में कोरोना योद्धा साबित हो रहे है और अपनी ड्यूटी कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बाजार चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल द्वारा लगातार क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है।
देखें वीडियो: बाजार चौकी प्रभारी
आप तस्वीरों में भी साफ देख सकते हैं कि चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल द्वारा किस तरह से लक्सर में बैंकों के सामने लगी लोगों की भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटे हैं और लक्सर में बैंकों के बाहर लगी लोगो की भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाने सैनिटाइजर करने की अपील की जा रही हैं। बाजार चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लक्सर कोतवाली व बाजार चौकी में जितने भी पुलिसकर्मी है इस समय वह सभी ड्यूटी पर तैनात है और लगातार लोगों से सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो उच्च अधिकारियों के आदेश आ रहे हैं उनका हम पालन कर रहे हैं और जनता को भी उनसे जागरूक किया जा रहा है और लॉक डाउन का पालन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours