हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम के अध्यक्ष सतपाल महाराज ने गुप्तकाशी में कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित मास्क बांटे। साथ ही लोगों को बीमारी की भयावहता के बारे में आगाह कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। वहीं पर्यटन मंत्री ने इसके बाद उखीमठ में अधिकारियों की बैठक भी ली। प्रसिद्ध पीठ कालीमठ में 3 दिन के प्रवास के बाद सतपाल महाराज ने गुप्तकाशी के पुलिस प्रशासन और जनता को मास्क बांटे। इस दौरान उन्होंने कई दिनों से लगातार मास्क बनाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का सभी अनुपालन कर रहे हैं। जिस कारण देश काफी हद तक को कोरोना पर विजय प्राप्त कर चुका है। निकट भविष्य में बी सभी लोगों को एकजुटता का परिचय देना होगा। पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की रुद्रप्रयाग में कोविड-19 अस्पताल का कार्य पूर्ण हो चुका है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकार प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली, नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ वेद प्रकाश सेमवाल, ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडे, डॉ आशुतोष  कीमोटी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, अनुसूया प्रसाद, वेद प्रकाश जमलोकी, विनोद नौटियाल, कोमा सुभाष, अनुसूया प्रसाद भट्ट, कमल रावत, महेंद्र देव शाली, जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह बर्दवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours