हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब सगे बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारे के साथ उसके बेटा भी मारपीट में शामिल थे। हत्या की सूचना जैसे ही लक्सर पुलिस को मिली तो लक्सर सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई अभिनव शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवाया। 
                 देखें वीडियो: एसपी देहात
वही मौके पर पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्रा अंतर्गत गांव मखयाली खुर्द में जमीनी विवाद में सगे बड़े भाई ने अपने दूसरे छोटे भाई कामिल पुत्र अब्दुल मजीद की हत्या कर दी है। जानकारी की जा रही है कि और कौन-कौन लोग घटनाक्रम में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि जो आरोपी है उसके बेटे भी उक्त घटना में शामिल है। उन सब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और जो भी इसमें सम्मिलित होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours