हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश में तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश में सरकार द्वारा किए जा रहे राहत व बचाव कार्य को अपना समर्थन एवं सहयोग देते हुए रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नागरिकों एवं संस्थाओं से प्राप्त PM CARES में सात लाख सत्रह हजार आठ सौ दो रुपये की धनराशि के चैक को आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री को भेट किया। इस अवसर पर भाजपा के रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर जयपाल सिंह, सुनील सैनी प्रदेश सह मिडिया प्रभारी, विपिन शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से लॉक डाउन के दौरान आम नागरिकों को आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई, मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours