हरिद्वार की गूंज (24*7)
भारत माता के महान सपूत वीर योद्वा महाराणा प्रताप की जयन्ती पर कृतज्ञ देश आज उनका स्मरण कर रहा है, ऐसे शौर्य पुरूष दुनिया मे विरले ही पैदा होते है, जो मातृ भूमि पर मरने का जज्बा लेकर पैदा होते है, और धरती मां की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों को आहूत कर देते है, ऐसे वीर पुरूष महाराणा प्रताप के 480 वे जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा साद्र नमन एवं वंदन करती है, महासभा के सचिव डाक्टर शिवकुमार चौहान ने बताया कि महासभा ने सभी का आहवान किया था कि 09 मई को रात्रि 9 बजें प्रत्येक परिवार कम से कम 5 दीये अवश्य जलाएं और उस वीर को अपने श्रद्वाजलि अर्पित करते हुए नमन करे, क्योकि महाराणा प्रताप किसी एक जाति, धर्म अथवा पंथ के ना होकर समूचे देश के योद्वा थे, जिन्होने देश के स्वाभिमान की रक्षा तथा मुगलों की दास्ता से देश को आजाद कराया, उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति एवं लाॅकडाउन का पालन करते हुए हम सभी अपने घरों मे सुरक्षित रहे तथा ऐसे वीर को नमन करे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा ने बताया कि महाराणा प्रताप के जन्मदिवस पर 5 दीये जलाकर उनके प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए गौरव का अनुभव कर रहे है, ऐसे वीर के त्याग से ही हम आज स्वयं को सुरक्षित अनुभव कर रहे है, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह राठौर ने दीये जलाकर महाराणा प्रताप को अपनी श्रद्वाजंलि अर्पित की, उन्होने राणा के कौशल पर कुछ पंक्तिया सुनाई- द्वंद कहा तक पाला जाये, युद्व कहा तक टाला जाये, तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाये। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत राणा सहित युवा वाहिनी के अन्य पदाधिकारियों ने घरो में रहकर महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य मे दीप प्रज्जवलित किये। इस अवसर पर प्रो० दिनेशचन्द्र शास्त्री, प्रो० मोहक्कम सिंह चौहान, सुभाष त्यागी एडवोकेट, प्रेमसिंह राणा, समीर राणा, पार्षद नागेन्द्र राणा, नवनीत राणा, मनोज चैहान, सत्येन्द्र सिंह, सत्यदेव, संजीव चैहान, चेतना चैहान, आशीष राणा ने भी अपने घरो में रहकर परिवार के अन्य सदस्यों सहित दीये जलाकर महाराणा प्रताप को याद किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours