हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लॉकडाउन के चलते शासन-प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं और जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद लोगों को जहां भोजन आदि अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही है। तो वहीं हेल्पिंग हैंड्स संस्था की टीम भी लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगी है। टीम द्वारा लॉकडाउन के चौथे चरण में भी पिछड़े परिवारों को स्वच्छता आपूर्ति और स्वच्छ भोजन मुहैया कराने के लिए तत्काल भाव से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हेल्पिंग हैंड्स टीम ने न्यू शिवालिक नगर, स्लम बस्ती व टीबडी बैरियर बस्ती में सभी परिवारों को साबुन, सैनिटाइजर और बच्चों को केले वितरित किए है। वहीं रवि कश्यप ने कहा कि COVID-19 फैलने से रोकने के लिए हैंडवाशिंग सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। लेकिन क्या होगा, अगर आपके पास साबुन नहीं है। इसी उद्देश्य से आज टीम ने बिछड़े परिवारों को सैनिटाइजर और साबुन वितरित किए हैं। उन्होंने बताया कि सामग्री वितरण करते हुए बिछड़े परिवारों को कोरोना के प्रति जागरूकता के साथ साथ स्वच्छता का संदेश भी किया गया है। जिससे महामारी का रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने जन-जन से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें। छोटे बच्चो और बुजुर्गों का विशेषकर ख्याल रखें, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर ना जाने दे। क्योंकि सावधानी ही कोरोना वायरस का मात्र इलाज है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन का सहयोग करें, अगर कोई परेशानी देखी जाए, तो तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दें, जिससे समय रहते हुए समस्या का समाधान हो सकें। पंकज जैनर ने कहा कि स्वच्छता है तो स्वास्थ्य है, स्वास्थ्य है तो समृद्धि है। स्वच्छता के बिना शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता और स्वच्छ शरीर में ही ईश्वर का वास भी होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य हैं अपनी स्वच्छता के साथ साथ अपने क्षेत्र के आसपास भी साफ सुथरा रखें। क्योंकि देश में कोरोना वायरस ने अपना कहर बरसा रखा है और इस को मात देने के लिए अपने जीवन में स्वच्छता रखनी बहुत आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइनओं का पालन करें, घर से बाहर ना निकले, बहुत ही आवश्यकता होने पर घर से निकले और निकलते समय मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें, हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करें। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़, उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, त्रिलोक सिंह, प्रदीप बंसल, जोगेंद्र त्यागी, इंद्रपाल वर्मा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours