हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। मंगलवार की शाम तेज हवाओं के वेग में शहर के बीचों बीच बने ट्रेंचिंग ग्राउंड में अचानक से आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी की आसपास की झुग्गियों तक लपटें पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने बामशक्त आग पर नियंत्रण पाया। मंगलवार की देर शाम हरिद्वार मार्ग के बीचों बीच बने ट्रेंचिंग ग्राउंड में तेज हवा के चलते अचानक से आग लग गई। आग की तेज लपटें आसपास स्थित झुग्गी बस्ती की ओर आने लगी, मौका रहते ही नगर निगम की गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहुंच गई, लेकिन आग पर नियंत्रण नही पाया जा सका, सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों को बुलाया गया। बामशक्त आग पर नियंत्रण पा लिया गया, कूड़े के ढेर में आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नही लग पाया है, बता दें कि शहर के बीचों बीच बने ट्रेचिंग ग्राउंड में आगजनी घटनाएं होती रहती है, आलम यह है कि निगम द्वारा आज तक कूड़े के लिए अभी तक कोई जगह सुनिश्चित नही किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours