हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मानवाधिकार के चेयरमैन कार्तिक कुमार ने वार्ता के दौरान बताया कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस की महामारी के चलते और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता को लगातार देखा जा रहा है, गरीब लोगो को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, सरकार द्वारा राशन तो दिया जा रहा है, लेकिन सभी सामग्री उपलब्ध नहीं है, भारतवर्ष में आर्थिक संकट से परेशानियों का दौर शुरू होना नजर आ रहा है, कि मध्यमवर्गीय परिवार को अभी तक कोई सुविधा नहीं दी गई है, गरीब रेखा के भी परिवार में कुल एक माह की ₹ 500 की राशि दी गई कार्तिक कुमार चेयरमैन ने साफ शब्दों में कहा कि ₹ 500 की राशि में 1 महीने का गुजारा करना असंभव है, सरकार को आगे की स्थिति को देखते हुए गरीब रेखा के लोगों को राशन के साथ कुछ पैसों की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
                देखें वीडियो: कार्तिक कुमार
हमारा भारतवर्ष इस 2 महीने के लोकडाउन में 6 महीने पीछे जा चुका है, और अगर आगे भी ऐसे ही लोकडाउन रहा तो 1 साल पीछे जा चुका होगा और अगर अभी कुछ सख्त निर्णय नहीं लिया गया तो खानपान की महामारी, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य ठीक ना होने पर विभिन्न मृत्यु के आंकड़े सामने आएंगे इसी दौरान कार्तिक कुमार ने बताया कि बड़े ही दुख के साथ देखा जा रहा है, स्कूल द्वारा 3 माह की फीस जमा के लिए बच्चों के अभिभावकों पर मैसेज आ रहे है, यह बड़े ही दुख का विषय है, सरकार द्वारा 3 माह की फीस माफ की घोषणा पहले ही कर देनी चाहिए थी लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया जो व्यक्ति अपने घर का पालन पोषण नहीं कर पा रहा है, वह उस व्यक्ति द्वारा 3 माह की फीस स्कूल में जमा करना असंभव है, सरकार को जल्द से जल्द कड़े निर्णय लेने चाहिए और लोकडाउन पर लगातार ध्यान देने के साथ आर्थिक स्थिति का भी पूरा इंतजाम करना चाहिए जिससे गरीब तत्पर के लोग आसानी से जीवन व्यापन कर सकें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours