हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की रायसी चौकी पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सूचना पर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा, पुलिस द्वारा लहन से भरे 21 ड्रम जिसमें 42 सो लीटर लहन को भी नष्ट किया गया। वही लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया हरिद्वार जनपद के उच्च अधिकारीगणों के निर्देशानुसार नशे की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 
       देखें वीडियो: कोतवाली प्रभारी लक्सर
उसी क्रम में हमने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ प्लैटिना मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए अभियुक्त पिंकी पुत्र रोढा उम्र 45 वर्ष निवासी प्रतापपुर को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया, प्रतापपुर गांव के निकट गंगा मे पटेरे व झाड़ियों मे पानी के अंदर से 21 ड्रम लहन से भरे हुए बरामद किए गए हैं ड्रम में भरे 42 सो लीटर लहन को भी नष्ट किया गया, उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ  संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। यदि क्षेत्र में कोई अवैध कारोबार करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours