हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। इन्दिरा अम्मा रसोई का आज 33वा दिन सुचारू रूप से चल रहा है। सर्व प्रथम रोज की तरह समस्त कार्यालय को सैनिटाइजर किया गया। फिर महेश प्रताप राणा ने आज भी रोज की तरह स्वयं सारी व्यवस्था को खुद देखा। इन्दिरा अम्मा रसोई में पूर्व राज्यमंत्री डाक्टर संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महिला अध्यक्ष विमला पांडेय, यशवंत सैनी नगर अध्यक्ष ज्वालापुर, रश्मि गुप्ता, सविता सिंह, ने इन्दिरा अम्मा रसोई के सभी साथियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इन्दिरा अम्मा रसोई के माध्यम से रोज की तरह करीब तीन से साढे तीन हजार पैकेट रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नवोदय नगर, विष्णु कॉलोनी, कृपाल नगर, रावली महदूद, लेबर कालोनी, सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित भेल, निर्मल बस्ती, रामधाम कॉलोनी तथा कार्यालय से भी बहुत से जरूरत मंद लोगो के लिए भी व्यवस्था की गई है। रोज की तरह व्यवस्था में मुख्य रूप से अशोक उपाध्याय पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भेल, गुलबीर चौधरी ब्लाक अध्यक्ष भेल, मनीराम बागड़ी, मेहरा सिंह चीफ साहब, सतेंद्र वर्मा, कमल रोहिल्ला, लक्ष्मी प्रसाद, अमित तेजियान, कपिल रोहिल्ला, नवीन प्रताप, कुंवर सिंह बिष्ट, जय किशन नयूली, अभिषेक शर्मा, अनुराग उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, डॉक्टर के. पी. सिंह भौरे आदि सभी कांग्रेस जन मिलकर रानीपुर क्षेत्र मे निरंतर भोजन व्यवस्था में लगे है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours