हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने वाली पेंटिंग की चर्चा सुर्खियों में है। अधिकारियों से लेकर जन-जन तक महत्वपूर्ण पेंटिंगो की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। यह महत्वपूर्ण पेंटिंग कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए सरकारी विभागों के कार्यालयों में जागरूकता अभियान के तहत
बनाई गई है। पेंटिंग में दर्शाया गया है कि संक्रमित कोरोना बीमारी से कैसे बचा जाए और इससे बचने के लिए क्या ना किया जाए। यह पेंटिंग कोरोना वायरस को रोकने में अपनी अहम भूमिका में दिखाई दे रही है। जिसका लाभ जन-जन को मिल रहा है और आने वाले समय में मिलता रहेगा। इन महत्वपूर्ण पेंटिंगो का पूर्ण श्रेय हेल्पिंग हैंड्स टीम को जाता है। जो संकट की घड़ी में देवदूत के रूप में सामने आए है और रात दिन कड़ी मेहनत में मानव सेवा में लगे हैं। चाहे वो कड़ी मेहनत कर प्रतिदिन जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री या भोजन उपलब्ध कराना हो, या पीड़ितों को दवाईया उपलब्ध करानी हो, या लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता हो, टीम का हर एक कर्मठ सदस्य पूर्ण ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य भली-भांति निभाकर सच्ची देशभक्ति का परिचय दे रहा है।
देखें वीडियो: बाईट हेल्पिंग हैंड्स संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़
कलक्ट्रेट मीटिंग हॉल में भी सभी व्यवस्था जैसे बैठने की कुर्सियों में लगभग एक से डेढ़ मीटर की दूरी का सेटिंग अरेंजमेंट सामाजिक दूरी के अनुसार डेढ़ मीटर के अंतर्गत टीम द्वारा किया गया। वही आज एसडीएम कुसुम चौहान ने कोरोना से जागरूक पेंटिंग की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बनाई गई पेंटिंग देशहित और जनहित में है। जो संकट के समय में कोरोना वायरस को मात देने में कारगर साबित होंगी। उन्होंने टीम की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस तरह संस्था से जुड़े लोग कड़ी मेहनत कर लोगों को संक्रमित कोरोना वायरस से जागरूक कर रहे हैं। वह बहुत ही सराहनीय है। वही संस्था के अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल मानव सेवा है जो निस्वार्थ भाव से तन मन धन से जन जन की सेवा में लगे है। उन्होंने बताया कि अभी सरकारी भवनों में कोरोना से जागरूक पेंटिंग बनाई गई है। और यह पेंटिंग जनहित में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो में प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है और सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेषकर ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुण्य कार्य में उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव, त्रिलोक सिंह, पीयूष, चेतन चौहान, रवि कश्यप, प्रदीप बंसल, पंकज जेनर, विनीत चौहान, हरबीर बढ़ाना, इंद्रपाल वर्मा, जोगेंदर त्यागी, योगेश जांगिड़, अपर्णा, प्रगति पाराशर, पूजा का महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है जो श्रेय के पात्र हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours