हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना वायरस संक्रमण प्रकोप को देखते हुए लक्सर अग्निशमन विभाग ने लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य और रेलवे स्टेशन को सैनिटाइज किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले भी अग्निशमन विभाग द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में भी सैनिटाइजर किया गया है। वही अग्निशमन विभाग के एफएसओ महताब अली खान ने बताया कि देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इस समय कोरोनावायरस नामक घातक बीमारी ने अपना कहर बरपा रखा है उसी क्रम में हमने अपने उच्च अधिकारी हरिद्वार एसएसपी सीएफओ हरिद्वार और सीओ लक्सर के आदेश अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हम सैनिटाइजर का शहर में छिड़काव कर रहे हैं। उसी के चलते आज हम लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। जिससे कि इस कोरोना जैसी महामारी बीमारी से बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि जहां इस सैनिटाइजर के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाओ मिलेगा, तो वही लोगों में एक संदेश भी पहुंचेगा और वह जागरूक भी होंगे उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours