हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में जिला प्रशासन और पुलिस ने बस स्टेशनों के स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ने जाना कि बाहर से आने वाले प्रवासियों को स्टेशन से उनके गंतव्य तक भेजे जाने में कोई लापरवाही न बरत रहा हो। गौरतलब है कि पूरे देश मे कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के बाद उत्तराखंड मूल के रहने वाले लोग अपने-अपने कार्यस्थलों में फंस गए थे। 
जिसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जगहों के लोगों को अपने प्रदेश लाने के लिए ठान ली है। जिस पर काम भी जारी हो गया है, ऐसे में ट्रेनों के माध्यम से प्रवासियों को हरिद्वार स्टेशन तक लाया जा रहा है। जिसके बाद स्टेशन से बसों कर माध्यम से प्रवासियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। 
शुक्रवार को हरिद्वार जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्टेशनों के स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धरातलीय स्तर पर प्रवासियों के लिए किए गए इन्तेजामों को भी जाना। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। प्रयास यह है कि प्रवासियों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही आने वाले समय मे घातक न बने।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours